21 अप्रैल 2019 - 13:25
ईरान ने प्रकट की श्रीलंका की जनता और वहां की सरकार के प्रति सहानुभूति

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने श्रीलंका में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमले के प्रभावितों के परिजनों और श्रीलंका सरकार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

सैयद अब्बास मूसवी ने श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में रविवार को की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही के बारे में कहा कि आज फिर यह सिद्ध हो गया है कि आतंकवाद वह बुराई है जिससे मानवता को क्षति हुई है।  उन्होंने कहा कि संसाद के देशों के दृढ संकल्प के आतंकवाद जैसी बुराई का मुक़ाबला किया जा सकता है।  ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस वैश्विक बुराई से मुक़ाबले में दोहरा मानदंड न अपनाकर दृढ़ता के साथ इसका मुक़ाबला किया जाए।

ज्ञात रहे कि श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के अवसर पर तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में होने वाले विस्फोटों में कम से कम 160 लोग मारे गए और 300 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।  यह धमाके स्थानीय समय के अनुसार 8-45 मिनट पर ईस्टर की प्रार्थना सभा में हुए।