ट्रम्प के चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप की जांच करने वाले अमरीकी अधिकारी राबर्ट मूलर की 400 पृष्ठों पर आधारित रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएनएन का कहना है कि कांग्रेस को डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाना ही चाहिए। सीएनएन के अनुसार ट्रम्प बहुत से क़ानूनों का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं। इस प्रकार वे जितने दिन भी सत्ता में रहेंगे अमरीका को विनाश की ओर ले जाएंगे क्योंकि वे अब अमरीका को एक तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं।
इसी बीच अमरीका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और डेमोक्रेट सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने शुक्रवार को ट्रंप पर हमला तेज कर दिया है। वॉरेन ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई शुरू की जाए। महाभियोग की वकालत करने वाले टाम स्टेयर ने कहा है कि इस पूरे मामले की सुनवाई टेलीवजन पर लाइव होनी चाहए ताकि आम अमेरिकी भी इसको देख सके। विपक्ष ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पर आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले ही बहुत सुनियोजित ढ़ंग से राष्ट्रपति ट्रम्प के पक्ष में मीडिया अभियान चलाया जा रहा है ताकि उनके पक्ष में माहौल बनाया जा सके।