समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की सरकारी समाचार एजेन्सी एनातोली का कहना था कि अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है और उनसे जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या में लिप्त होने के संदेह में जांच की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों व्यक्तियों को इस्तांबोल में संदिग्ध रूप से संयुक्त अरब इमारात के लिए जासूसी के आरोप में जांच के दौरान गिरफ़्तार किया गया है किन्तु उनके नाम ज़ाहिर नहीं किए गये।
तुर्क समाचार पत्र येनी सीफ़ाक का कहना था कि पुलिस और एमआईटी गुप्तचर सेवा ने उक्त दोनों लोगों को जारी सप्ताह शुरु में गिरफ़्तार किया था।
समाचार पत्र ने लिखा कि गिरफ़्तार लोगों का संबंध संयुक्त अरब इमारात से है जिनपर सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या केस के हवाले से नज़र रखी जा रही थी।