मुहम्मद अलहलबूसी ने कहा कि इराक़, अपने पड़ोसी देशों की शांति एवं स्थिरता को ख़तरे में डालने का स्थल कभी नहीं बन सकता। उन्होंने आशा जताई है कि इराक़ के पड़ोसी देशों के संसद सभापतियों की आगामी बैठक में पड़ोसी देश इराक़ की सहायता के लिए दिये गए वचनों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह देश जिसने दाइश जैसे आतंकवादी संगठन पर विजय प्राप्त की उसे अपनी पुरानी शक्ति को प्राप्त करना चाहिए। इसी बीच इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने इस देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विदेशी सैनिकों की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी है।
ज्ञात रहे कि 20 अप्रैल को इराक़ की राजधानी बग़दाद में इराक़ के पड़ोसी देशों के संसद सभापतियों की बैठक होने जा रही है।