19 अप्रैल 2019 - 17:24
सीआईए के 290 एजेंटों की पहचान कर धरपकड़ की गई, ईरान

ईरान के ख़ुफ़िया मामलों के मंत्री महमूद अलवी का कहना है कि ईरान ने विभिन्न देशों में सीआईए के 290 एजेंटों की पहचान की है।

शुक्रवार को अलवी ने कहा, इन देशों में सीआईए के एजेंटों की पहचान की गई और मित्र देशों को उसकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया और उनका संपर्क उनके असली स्रोतों से काट दिया गया।

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी की इस असफलता के बाद अमरीका में एक समिति का गठन किया गया, ताकि इस बड़ी नाकामी की समीक्षा की जा सके।

अमरीकी ख़ुफ़िया मामलों के विशेषज्ञों ने इसे नाइन इलेवन की घटना के बाद, वाशिंगटन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया नाकामी बताया है।

ईरानी मंत्री का कहना था कि इसी तरह की सफलता ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी एमआई-6 के ख़िलाफ़ भी अर्जित की गई है।