ग़ौरतलब है कि इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने हालिया आम चुनाव से ठीक पहले यह दावा किया था कि अगर उनकी दोबारा सरकार बनी तो वह पश्चिमी तट के इलाक़े का अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में विलय कर देंगे या उस पर इस्राईल की संप्रभुता लागू कर देंगे।
फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के नए विदेश मंत्री रियाज़ अल-मालेकी ने मंगलवार को रूस की एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, हालांकि नेतनयाहू ने यह वादा, चुनाव में लाभ लेने के लिए और भ्रष्टाचार के आरोपों से आम जनमत का ध्यान हटाने के लिए किया था, लेकिन अगर भविष्य में वह ऐसा कुछ करते हैं तो इस पर विश्व समुदाय की ख़ामोश नहीं बैठना चाहिए।