15 अप्रैल 2019 - 15:24
ईरानी राष्ट्र की एकता और एजुटता ने दी भीषण बाढ़ को मात +वीडियो +फ़ोटो

पिछले चार सप्ताहों के दौरान, इस्लामी गणतंत्र ईरान के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र भीषण बाढ़ की चपेट में हैं जिससे 70 से अधिक लोग मारे गए दसियों अन्य घायल हुए और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भारी नुक़सान हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के उत्तरी और पश्चिमी इलाक़ों में आई भीषण बाढ़ के कारण जहां जानी नुक़सान हुआ है वहीं इसके कारण 3200 गांव की बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस बीच महान ईरानी राष्ट्र के अन्य प्रांतों, शहरों और गांव के लोग बाढ़ग्रस्त इलाक़ों में फंसे अपने देशवासियों की ओर दौड़ पड़े और देश की सेना एवं सहायताकर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात एक कर दिया और फिर हुआ एक चमत्कार। देखते ही देखते 98.5 प्रतिशत गांवों में फिर से ज़िंदगी पटरी पर लौट आई क्योंकि इन सभी गांवों में बिजली और पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय ईरान के बाढ़ग्रस्त इलाक़ों के 98.5 प्रतिशत गांवों में लगभग वह सभी सुविधाएं पुहंचा दी गईं हैं जो आम जीवन के लिए बहुत ही ज़रूरी होती हैं। इस समय केवल 87 गांव ही ऐसे बचे हैं जहां अभी भी पानी और बिजली का समस्या बाक़ी है जिन्हें शीघ्र ही हल कर लिया जाएगा।

इस बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दृश्य ही कुछ और ही है जहां बाढ़ग्रस्त इलाक़ों के लोग हों या फिर आईआरजीसी एवं देश के अन्य सशस्त्र बलों के जवान या फिर स्वयंसेवी बल “बसीज” के लोग या फिर छात्र, छात्राएं, धार्मिक छात्र, महिलाएं और देश के सभी धर्म के लोग यहां तक की विदेश से भी बहुत बड़ी संख्या में लोग सहायता के कार्यों में एकजुट होकर व्यस्त हैं। ईरान के बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों में इस समय लोगों ने इंसानों की मदद करके मानवता की एक नई मिसाल पेश की है।