उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंगऊन ने शनिवार को अमरीका को संबोधित करते हुए कहा है कि जबतक पियुंगयांग के संदर्भ में वाशिग्टन की नीति में परिवर्तन नहीं होगा उस समय तक ट्रम्प से वार्ता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ वार्ता की विफलता से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना पाई जाती है। उत्तरी कोरिया की संसद में बोलते हुए इस देश के नेता ने कहा कि जबतक अमरीकी राष्ट्रपति सही नीति नहीं अपनाते उस समय तक वे ट्रम्प के साथ वार्ता के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी शिखर वार्ता अब ट्रम्प के व्यवहार पर निर्भर है।
उत्तरी कोरिया के नेता ने 2019 के अंत तक अमरीका को अनुमति दे रखी है कि वह इस बीच वर्तमान स्थिति को बदलने के लिए प्रयास करें और पियूंगयांग के बारे में सही दृष्टिकोण अपनाए। इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरूवार को दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के साथ भेंट में यह बात कह चुके हैं कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध जारी रहेगा।
कोरिया प्रायःद्वीप संकट के समाधान के लिए उत्तरी कोरिया की सदभावना के बावजूद अमरीका, पियुंगयांग के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखे हुए है।