11 अप्रैल 2019 - 19:01
 सऊदी अरब के दक्षिणी छोर पर स्थित यमन की सीमा पर सऊदी अरब के कई किराए के सैनिक मारे गए

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह की तोपख़ाना इकाई की कार्यवाही में दक्षिणी सऊदी अरब के सीमावर्ती जीज़ान और असीर इलाक़ों में कई सैनिक और भाड़े के सैनिक मारे गए।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, यमनी फ़ोर्सेज़ ने जीज़ान के जबल क़ैस और अलमशरिक़ इलाक़े में सऊदी सैनिकों और सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों को निशाना बनाया।

असीर में भी यमनी फ़ोर्सेज़ की तोपख़ाना ईकाई ने अलब क्रॉसिंग और मजाज़ा के रबूआ इलाक़ों पर उस जगह कार्यवाही की जहां सऊदी अरब के किराए के सैनिक पड़ाव डाले हुए थे।

इस बीच बुधवार को उत्तरी यमन के जौफ़ प्रांत में स्थित साक़िया और हज़्म इलाक़ों पर यमनी फ़ोर्सेज़ की तोपख़ाना और मीज़ाईल ईकाइयों की कार्यवाही में  कई सऊदी अतिक्रमणकारी मारे गए या घायल हुए।

सऊदी अरब और उसके घटक यमन पर 4 साल से ज़्यादा समय से यमन पर हमला कर रहे हैं, जिसमें 12000 से ज़्यादा यमनी नागरिक हताहत, दसियों हज़ार घायल हुए और इस देश की मूल रचनाओं का बड़पा भाग तबाह हो गया, लेकिन इसके बावजूद सऊदी गठबंधन यमन में अपने लक्ष्य नहीं साध सका है।

...........

300