प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया की विदेशमंत्री कांग क्यूंग वा ने स्पष्ट किया है कि इस बात की आशा की जाती है कि अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष उत्तरी कोरिया के परमाणु निशस्त्रीकरण पर हो वार्ता करेंगे वह सफल सिद्ध होगी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जानएन गुरूवार को वाशिग्टन में कोरिया प्रायद्वीप के पूर्ण रूप में परमाणु निशस्त्रीकरण के बारे में विचार विमर्श करेंगे। अमरीका एवं दक्षिणी कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों की यह बैठक, उत्तरी कोरया एवं अमरीका के राष्ट्राध्यक्षों की दूसरी शिखर वार्ता की विफलता के बाद आयोजित हो रही है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता ने 9 फरवरी 2019 को वियेतनाम की राजधानी हनोई में वार्ता की थी किंतु अमरीका के कारण यह शिखर वार्ता विफल हो गई थी। उत्तरी कोरिया का कहना है कि पियुंगयांग ने अमरीका से प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की थी किंतु ट्रम्प ने उसे स्वीकार नहीं किया।