सीएनएन के अनुसार अपने 800 दिनों के शासनकाल में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 9451 बार झूठ बोला है। इस प्रकार ट्रम्प, अमरीका में सबसे अधिक झूठ बोलने वाले राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रम्प सामान्यतः दिगभ्रमित करने वाले बयान देते रहते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 200 दिनों के दौरान ट्रम्प की ओर से झूठ बोलने मे तेज़ी आई है और हालिया दिनों के दौरान ट्रम्प ने प्रतिदिन सामान्यतः 22 बार झूठ बोला है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में ट्रम्प चार गुना अधिक झूठ बोल रहे हैं। हालांकि वाइट हाउस पहुंचने के पहले वर्ष ट्रम्प सामान्यत 5 से 6 बार ही झूठ बोला करते थे किंतु अब वे प्रतिदिन कम से कम 22 बार झूठ बोल रहे हैं।
टीकाकारों का कहना है कि ट्रम्प का व्यवहार, उनके क्रियाकलाप, उनके झूठे वक्तव्य और विवादित बातों के कारण अमरीका के आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि संसार में भी उनकी छवि बहुत ख़राब होती जा रही है जबकि कुछ लोग तो उनकी बातों को सुनना भी पसंद नहीं करते हैं।