3 अप्रैल 2019 - 12:26
अमरीका अपने गिरेबान में झांके फिर ईरान पर आरोप लगाए!

ब्रिटेन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत ने ट्विट करके अमरीकी विदेशमंत्री का उत्तर दिया है।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान में आयी बाढ़ को ईरानी अधिकारियों के कुप्रशासन का परिणाम बताया था। 

ब्रिटेन में ईरान के राजदूत बईदी नेजाद ने अमरीकी विदेशमंत्री के बयान को लज्जाजनक बताते हुए ट्वीट किया है कि अमरीका अमरीका, पिछले एक महीने से अपने देश के कई राज्यों में आयी बाढ़ का कुछ नहीं कर पाया। 

उन्होंने लिखा है कि आज कल, बीबीसी फार्सी और वाइस आफ अमरीका सहित अमरीका और ब्रिटेन के सरकारी बजट पर निर्भर फारसी मीडिया ईरान में बाढ़ के समाचारों की शत्रुतापूर्ण रूप से कवरेज कर रहा है यह एेसी दशा में है कि आज ईरान के राष्ट्रपति, मंत्रियों और सैन्य कमांडरों सहित सब के सब जनता के साथ उपस्थित हैं।

उन्होंने कहा है कि अमरीकी मीडिया, पोर्टो रीको में तूफान के डेढ़ साल बाद भी वहां की समस्याओं की चर्चा कर रहा है और उसे भुला दिया गया द्वीप कहा जा रहा है। डेढ़ साल बाद भी इस क्षेत्र की जनता के लिए बिजली व पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है और बहुत से लोग नगर छोड़ने पर मजबूर हो गये हैं, पोर्टो रीको की जनता की एक ही इच्छा है कि सरकारी अधिकारी उनकी दशा को एक बार बस देख ही लें। 

याद रहे अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ईरानी अधिकारियों पर आरोप लगाने के अलावा यह भी दावा किया कि अमरीका, रेडक्रास सोसायटी के साथ सहयोग करने पर तैयार है ताकि वह बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचा सके। 

ईरानी विदेशमंत्री ने अमरीकी विदेशमंत्री के इस दावे को झूठ क़रार देते हुए कहा है कि जैसा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास सोसायटी ने कहा है कि , अमरीका के गैर कानूनी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी,  आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं कर सकती।