डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार की रात रिपब्लिकन्स के एक कार्यक्रम में दावा किया कि उन्होंने अमरीका को ईरान के त्रासदीपूर्ण परमाणु समझौते से बाहर निकाला और अब ईरान बदल चुका है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि हम ने ईरान को एक अरब आठ सौ मिलयन डालर पैसे दिये, हमने हवाई जहाज़ को पैसे से भर कर उन्हें दिया।
ट्रम्प ने यह दावा एसी दशा में किया कि जब अब भी ईरान के अरबों डालर, अमरीकी सरकार ने विभिन्न बहानों से दबा कर रखे हैं।
इसी मध्य अमरीकी विदेशमंत्रालय में ईरान एक्शन ग्रुप के प्रमुख ब्रायन हुक ने दावा किया है कि ईरान के तेल पर प्रतिबंध से जिन आठ देशों को अमरीका ने छूट दी थी उनमें से तीन देशों ने ईरान से तेल आयात शून्य तक पहुंचा दिया है।
ट्रम्प, परमाणु समझौते से निकलने पर एेसी दशा में गर्व कर रहे हैं कि जब उनके इस निर्णय की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है