2 अप्रैल 2019 - 12:51
शायद ही अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच कोई समझौता हो पाएः सर्वेक्षण

दक्षिण कोरिया के लोग इस बात के प्रति आश्वस्त नहीं हैं कि अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच कोई समझौता हो पाएगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि दक्षिण कोरिया की जनता में इस बात को लेकर संशय पाया जाता है कि उत्तरी कोरिया तथा अमरीका के बीच समझौता हो सकेगा।  दक्षिणी कोरिया में एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।  यह सर्वेक्षण कोरिया प्रायःद्वीप के परमाणु शस्त्रों रहित बनाए जाने के बारे में किया गया था।  सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 40 प्रतिशत लोगों का कहना था कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों को समाप्त किया जाए।  हालांकि कुछ लोगों ने इन प्रतिबंधों के बाक़ी रखे जाने का भी समर्थन किया।  दक्षिण कोरिया के 52 प्रतिशत लोगों ने इस देश के राष्ट्रपति की ओर से कोरिया प्रायःद्वीप को परमाणु शस्त्र रहित करने के प्रयसों की सराहना की है।

ज्ञात रहे कि वियतमान की राजधानी हनोई में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के नेता किम जून ऊंग की दूसरी शिखर वार्ता, बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गई थी।  27 तथा 28 फरवरी को होने वाली इस बैठक के बाद उत्तरी कोरिया के शिष्टमण्डल ने घोषणा की थी कि वार्ता की विफलता का मुख्य कारण अमरीकी राष्ट्रति ट्रम्प की विस्तारवादी नीतियां रहीं।