1 अप्रैल 2019 - 11:46
ख़ाशुक़जी की हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े करने वाली सऊदी हत्यारी टीम ने अमरीका में ली थी ट्रेनिंग

इस्तांबुल स्थित सऊदी कांसुलेट में सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुगजी की हत्या करने के बाद टुकड़े टुकड़े करने वाली हत्यारी सऊदी टीम ने अमारीका में ट्रेनिंग ली थी।

अमरीकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने रहस्योद्घाटन किया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर इस अख़बार के लिए कालम लिखने वाले पत्रकार के हत्यारों ने अमरीका में ट्रेनिंग ली थी।

पत्रकार की हत्या करने के लिए रियाज़ से जो टीम इस्तांबुल भेजी गई थी, उसमें 15 एजेंट्स शामिल थे, जिन्होंने हत्या के बाद एक इलैक्ट्रिक आरी से शव के टुकड़े टुकड़े किए थे और उन्हें बैग में भरकर अपने साथ ले गए थे।

तुर्क सरकार और अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने सऊदी क्राउन प्रिंस को इस हत्या के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था, लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मोहम्मद बिन सलमान का समर्थन करते हुए सऊदी सरकार को क्लीन चिट दे दी थी।

सीआईए का कहना है कि ख़ाशुक़जी की हत्या का आदेश सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने ही दिया था और उसके पास इस आदेश की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने दावा किया था कि 2 अक्तूबर को इस्तांबुल में हुई ख़ाशुक़जी की निर्मम हत्या के बारे में पहले से उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, बल्कि पत्रकार की मौत हाथापाई के दौरान अचानक हुई थी।