फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना के टैंकों ने रविवार तड़के गज़्ज़ा के कई भीड़ भाड़ वाले इलाक़ों पर गोलाबारी की।
इस्राईली सेना ने कई दिनों पहले ही गज़्ज़ा की सीमा पर अपने टैंक तैनात कर दिये थे।
इस्राईल ने दावा किया है कि उसने हमास के कई ठिकानों पर गोलाबारी करके उन्हें तबाह कर दिया है।
इसी मध्य समाचार हैं कि इस्राईली सेना, गज़्ज़ा पट्टी की सीमा पर फिलिस्तीनियों को तितर- बितर करने के लिए एक नये हथियार को प्रयोग कर रही है।