31 मार्च 2019 - 13:40
अमरीकी कूटनीति, आर्थिक प्रतिबंध के अलावा कुछ नहीं! रूसी विदेशमंत्री

रूसी विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, अन्य देशों के साथ व्यवहार में, कूटनीति के बजाए, चेतावनी और प्रतिबंधों का प्रयोग करता है।

रूसी विदेशमंत्री सर्गई लावरोफ ने रविवार को रूसी टीवी पर एक साक्षात्कार में कहा कि अमरीकी कूटनीति में धमकी व चेतावनी के अलावा कुछ नज़र नहीं आता और यदि उसका प्रभाव न हो फिर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि इन दोनों चीज़ों के अलावा सब कुछ अमरीकी कूटनीति से ग़ायब हो चुका है जो खेदजनक है। 

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि संभावित रूप से वाशिंग्टन, अपने नेटो के घटकों के साथ मिल कर रूस पर नये प्रतिबंध लगा सकता है।

अमरीकी विदेशमंत्री ने इसके लिए क्रीमिया और युक्रेन में रूस की भूमिका को ज़िम्मेदार बताया। 

सन 2014 में क्रीमिया के यूक्रेन से अलग होकर रूस से जुड़ने  और इसी प्रकार अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका के दावों के बाद, दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है जिसके बाद अमरीका ने कई चरणों में रूस पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।