30 मार्च 2019 - 18:23
सबको मिलकर वरिष्ठ नेता के नारे को व्यवहारिक बनाने के प्रयास करने चाहिएः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने बल देकर कहा है कि सरकार से संबन्धित वे सभी संस्थाएं जो परोक्ष या अपरोक्ष रूप में उत्पादन से जुड़ी हैं उनको राष्ट्रीय उत्पादन को बढ़ावा देने अपनी प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।

डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को विभिन्न मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकों में कहा कि वरिष्ठ नेता के माध्यम से नए वर्ष को उत्पादन का विकास वर्ष घोषित किये जाने के बाद यह प्रयास किया जाना चाहिए कि इसे पूरी तरह से व्यवहारिक बनाया जाए।  उन्होंने कहा कि जनता और सरकार को मिलकर इसे व्यवहारिक करना चाहिए।  राष्ट्रपति ने इसी के साथ अगले वर्ष में विकास कार्यों को पूरी हिम्मत से करने के लिए मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश दिये।