मुहम्मद अली अलहौसी ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा है कि यमन के खिलाफ अमरीका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और यूएई के गठबंधन के 40 प्रतिशत सैनिक नाबालिग़ हैं जिन्हें ब्रिटिश सैनिक ट्रेनिंग दे रहे हैं।
इस से पहले ब्रिटिश मीडिया ने भी बताया था कि ब्रिटेन और सऊदी अरब, यमन युद्ध के लिए बच्चों की भर्ती कर रहे हैं।
सऊदी अरब ने अमरीका, यूएई और कुछ अन्य देशों की सहायता से सन 2015 में यमन पर सैन्य आक्रमण आरंभ किया था जो अब तक जारी है।
सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों के कारण अब तक 56000 से अधिक यमनी अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के मुताबिक़, दो करोड़ 22 लाख यमनी नागरिक भुखमरी का शिकार हैं, जिनमें से 84 लाख मौत की कगार पर पहुंच चुके हैं।