26 मार्च 2019 - 13:34
यमन युद्ध को रोकने का अवसर अभी भी हैः ज़रीफ़

यमन युद्ध को रोकने का अवसर अभी भी हैः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने सऊदी अरब और उसके घटकों को संबोधित करते हुए कहा है कि उनके पास यमन युद्ध को रोकने का मौक़ा अभी भी है।  जवाद ज़रीफ़ ने ट्विट करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब और उसके घटकों ने अप्रैल 2015 में ईरान के शांति प्रस्ताव को यह कहकर रद्द कर दिया था कि तीन सप्ताह के भीतर हम विजयी होने जा रहे हैं।  ज़रीफ़ ने आगे लिखा कि यमन युद्ध का पांचवे वर्ष में प्रवेश बड़े शर्म की बात है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका तथा संयुक्त अरब इमारात के समर्थन से 26 मार्च 2015 को यमन के विरुद्ध हवाई हमला आरंभ किया था।