ज़ैफ़ुश्शामी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि सऊदी गठबंधन के साथ युद्ध अब समाप्ति के निकट है क्योंकि इस गठबंधन के पास विकल्प समाप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी गठबंधन ने यमन पर हमलों के दौरान आम लोगों और सैनिकों के बीच कोई अंतर नहीं रखा और नागरिक तथा सैनिक हर ठिकाने को लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि अब सऊदी अरब इस गठबंधन पर दबाव बना रहा है कि किसी बहाने से यमन युद्ध से पीछा छुड़ाए। अश्शामी ने कहा कि शत्रु अब बिखर रहा है जबकि यमन की सेना मज़बूत होती जा रही है।
यमन सरकार के प्रवक्ता ने अंत में कहा कि अब दाइश तथा अलक़ाएदा के भगोड़े आतंकियों को आकर्षित करके उन्हें यमन में पद दिये जा रहे हैं।