छे महीने के कड़े प्रशिक्षण के बाद समीरा शबानी ने एक हेलीकाप्टर उड़ा कर, पहली ईरानी महिला पायलट का खिताब प्राप्त कर लिया।
उन्होंने ने हेलीकाप्टर में उड़ान के दौरान बात करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि ईरान की अन्य महिलाएं भी इस क्षेत्र में आएं। उन्होंने बताया कि चूंकि इस से पहले देश में महिला पायलट नहीं थीं इस लिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की बात हो रही थी किंतु बाद में उन्हें ईरान में ही प्रशिक्षण दिया गया।