ब्रितानी अख़बार द इंडिपेन्डेंट के अनुसार, लंदन की कैनन स्ट्रीट रोड पर स्थित एक मस्जिद के बाहर 3 चरमपंथी लोगों ने इस्लाम व मुसलमान विरोधी नारे लगाते हुए एक नमाज़ी पर हथोड़ी और बेंत से हमला किया जिसमें वह घायल हो गया। हमलावर हमला करने के बाद फ़रार कर गए। एक हमलावर कार के बोनट पर सवार होकर फ़रार हुआ।
लंदन पुलिस ने भी एक जवान के इस हमले में घायल होने की पुष्टि की है।
इस घटना के बाद लंदन में मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है।