9 मार्च 2019 - 16:44
भारत नहीं तो कौन है पाकिस्तान का दुनिया में दुश्मन नम्बर वन? पाकिस्तानी मंत्री ने किया ख़ुलासा

पाकिस्तान के संसदीय मामलों के मंत्री अली मोहम्मद ख़ान का कहना है कि उनका देश कभी भी इस्राईल को मान्यता नहीं देगा, क्योंकि वह पाकिस्तानी राष्ट्र का दुश्मन नम्बर वन है।

ख़ान ने गुरुवार को संसद के सार्वजनिक सत्र में कहा, “हम कभी भी इस्राईल को मान्यता नहीं देंगे, इस्राईल पाकिस्तान का नम्बर वन दुश्मन है”।

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस्लामाबाद को इस्राईल को मान्यता दे देनी चाहिए।

दुबई में एक न्यूज़ कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए जनरल मुशर्रफ़ ने कहा था कि पाकिस्तान को अगर अपने सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत से मुक़ाबला करना है तो उसे इस्राईल से मज़बूत संबंध बनाना होंगे।