7 मार्च 2019 - 20:03
जानें दुनिया की शक्तिशाली सेनाओं में ईरान, इस्राईल और भारत कहां है? ग्लोबल फायर पावर ने जारी की लिस्ट!

दुनिया भर की ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी करने वाली सैन्य वेबसाइट ग्लोबल फायर पावर ने सन 2019 की अपनी लिस्ट में दुनिया के 137 देशों की सैन्य शक्ति का आंकलन जारी कर दिया है।

ग्लोबल फायर पावर की लिस्ट में ईरानी सेना का स्थान 14 वां है।

लिस्‍ट में अमेरिका नंबर वन, चीन नंबर दो, रूस नंबर तीन और फिर भारत है। भारत के बाद पांचवें नंबर पर फ्रांस की मिलिट्री है। इसके बाद यूके, जापान, टर्की, जर्मनी और ऐसे कुछ देशों का नाम है।

इस रैंकिंग के लिए देशों को 55 मानकों पर  परखा गया है। इनमें सैन्‍य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक स्थितियों के अलावा श्रमबल को भी शामिल किया गया था। भारत और चीन दोनों को बाकी देशों की तुलना में सैन्‍यबल की तुलना में ज्‍यादा नंबर दिए गए।

 रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक के अनुसार लिस्ट में , अमरीका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, दक्षिणी कोरिया, ब्रिटेन, तुर्की, जर्मनी , इटली, मिस्र, ब्राज़ील और ईरान क्रमशः विश्व की ताकतवर सेनाएं हैं।

      मध्य पूर्व में मिस्र और तुर्की की सेना को ही ईरान से अधिक ताकतवर बताया गया। सन 2018 में ईरानी सेना को 13वीं पोज़ीशन पर रखा गया था।

इस लिस्ट में इस्राईल सन 2018 की भांति ईरान से नीचे हैं इस्राईली सेना को सन 2019 में भी 16वीं पोज़ीशन पर रखा गया है जबकि सऊदी अरब को 25 नंबर पर जगह मिली है।

      ग्लोबल फायर पावर वेबसाइट ने सन 2006 से हर साल दुनिया भर के देशों की सेनाओं को सूचिबद्ध करने का सिलसिला शुरु किया है।