6 मार्च 2019 - 17:47
ईरान में वृक्षारोपण दिवस, पेड़ के महत्व पर वरिष्ठ नेता का बल

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई की ओर से दो पौधे लगाए जाने के साथ ही देशभर में वृक्षारोपण दिवस और प्राकृतिक संसाधन सप्ताह आरंभ हो गया है।

इस अवसर पर अपने अपने संक्षिप्त संबोधन में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा कि वृक्षारोपण दिवस, बसंत के आने की शुभसूचना और वृक्षों के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने वृक्षों और जंगलों पर ध्यान न दिए जाने के कारण होने वाले नुक़सानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि समाज में वृक्षारोपण की सभ्यता को विस्तृत किए जाने की आवश्यकता है।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इमारतों के निर्माण और विकास के कामलों के नाम पर वृक्षों की कटाई की घटनाओं की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि संबंधित संस्थाओं की ज़िम्मेदारी है कि वह इस प्रकार की कार्यवाहियों का कड़ाई से नोटिस लें।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने संबंधित सरकारी और निजी संस्थाओं विशेषकर न्यायपालिका पर बल दिया कि वह जंगली क्षेत्रों की रक्षा और निगरानी पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नुक़सान पहुंचाए जाने की अनुमति न दें।

ज्ञात रहे कि ईरान में 6 से 13 मार्च तक प्राकृतिक संसाधन सप्ताह मनाया जाता है और इसके पहले दिन को वृक्षारोपण दिवस क़रार दिया गया है।