5 मार्च 2019 - 15:27
वेनेज़ोएला में विपक्षी नेता ख़्वान ग्वाइडो की स्वदेश वापसी, फिर से राजनैतिक उथल पुथल का ख़तरा मंडराया

वेनेज़ोएला में विपक्षी नेता ख़्वान ग्वाइडो स्वदेश वापस आ गए हैं और उन्होंने अपने समर्थकों से सड़क पर आकर प्रदर्शन करने की अपील है।

रिपोर्ट के अनुसार, ख़्वान ग्वाइडो स्वदेश वापसी पर गिरफ़्तार हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने देश के सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवज्ञा की है जिसमें उनके देश से बाहर सफ़र रोक लगायी गयी थी।

ख़्वान ग्वाइडो सोमवार को पनामा सिटी से एक विमान से राजधानी काराकास के   एयरोपर्ट पहुंचे जहां उन्होंने अपने समर्थकों और कुछ योरोपीय देशों के राजदूतों को संबोधित किया।

ग्वाइडो ने, जो वेनेज़ोएला की निष्क्रिय राष्ट्रीय असेंबली के प्रमुख हैं, जनवरी में उस समय देश को राजनैतिक अस्थिरता में ढकेल दिया जब उन्होंने ख़ुद को अचानक अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करके मई 2018 के चुनाव को विवादास्पद बना दिया, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो विजयी हुये थे।

ग्वाइडो मादुरो पर सत्ता हड़पने का इल्ज़ाम लगा रहे और उनसे सत्ता से हटने की मांग कर रहे हैं।

ग्वाइडो की वतन वापसी पर उनकी गिरफ़्तारी के क़्यास लगाए जा रहे हैं क्योंकि वेनेज़ोएला के सुप्रीम कोर्ट ने देश के संवैधानिक आदेश को ख़तरे में डालने के गंभीर अपराध में उनकी संलिप्तता के कारण, उनके विदेशी सफ़र पर रोक लगा दी थी।