डोनल्ड ट्रम्प और किम जोंग ऊन ने बुधवार को वियेतनाम की राजधानी हनोई में दूसरे चरण की मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने वार्ता शुरू होने से पहले हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें आशा है कि वार्ता बहुत सफल रहेगी। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे उत्तरी कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के मामले पर पीछे हट रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि नहीं।
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने पत्रकारों से बात करते हुए वार्ता शुरू करने के साहसिक फ़ैसले के लिए ट्रम्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब हम यहां दोबारा मिल रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वार्ता का शानदार नतीजा निकलेगा और सभी उसका स्वागत करेंगे। किम ने कहा कि वे एेसा करने के लिए अपना हर संभव प्रयास करेंगे।