प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र बलों के प्रवक्ता अबूफज़ल शिकारची ने कहा है कि आतंकवादियों से बदला लेने का जो सिलसिला आरंभ हुआ है वह केवल उनकी गिरफ़्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के सुक्षाबलों ने 17 फ़रवरी को एक कार्यवाही के दौरान कुछ ठिकानों का पता लगाकर कई आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।
सशस्त्र बलों के प्रवक्ता अबूफ़ज़ल शिकारची ने कहा कि प्रतिशोध के बाद के चरणों के परिणाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान के सशस्त्र बल दुश्मनों के पतन तक इस्लामी क्रांति के उद्देश्यों और आकांक्षाओं की रक्षा करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि ईरान के सीस्तान-बलुचिस्तान में स्थित ख़ाश-ज़ाहेदान राजमार्ग पर आईआरजीसी के जवानों की बस पर होने वाले हालिया आतंकवादी हमले में 27 जवान शहीद और 13 अन्य घायल हुए थे। इस हमले की ज़िम्मेदारी जैशे अदल नामक आतंकवादी गुट ने स्वीकार की है, इस आतंकी गुट का अमेरिका, इस्राईल और सऊदी अरब भरपूर समर्थन करते हैं। (