23 फ़रवरी 2019 - 13:36
ईरान, दाइश के 13 आतंकी धरे गये

ईरान के गुप्तचर मंत्रालय ने बताया है कि दो आतंकवादी गुटों को ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में धर दबोचा गया।

ईरान के गुप्तचर मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ख़ुफ़िया एजेन्सियों की सूक्ष्म जानकारी के बाद देश के पश्चिमी प्रांत कुर्दिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश के 13 आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

बयान में बताया गया है कि इन आतंकवादियों का उद्देश्य, ईरान के पश्चिमी प्रांत कुर्दिस्तान में बम धमाके करना, जनता और कुछ सुन्नी धर्मगुरुओं की हत्या करना था।

गुप्तचर एजेन्सियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ख़ुफ़ियाकर्मियों ने समय पर कार्यवाही करते हुए आतंकवादियों की योजनाओं को विफल बना दिया और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।