नौसेना के जवानों ने शनिवार को विलायत-97 सैन्य अभ्यास के दूसरे के दिन विभिन्न प्रकार के तारपीडो का प्रयोग करके थल और समुद्र में दुश्मनों के ख़तरों का जवाब दिया।
इन सैन्य अभ्यासों के दौरान तारिक़ नामक पनडुब्बी ने इलेक्ट्रिक तारपीडो को फ़ायर किया और ग़दीर नमाक पनडुब्बी ने भी वलफज्र तारपीडो फ़ायर किया।
विलायत-97 सैन्य अभ्यास के दूसरे दिन एसएच हेलीकाप्टर ने एक तारपीडो फ़ायर करके समुद्र में अपने काल्पनिक शत्रु के ठिकाने को तबाह किया। ज्ञात रहे कि तारपीडो विस्फोट करने वाला एक ऐसा हथियार है जो समुद्र से और समुद्र के अंदर फ़ायर किया जाता है।