यह वीडियो फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी ने जारी किया है जिसमें आईआरजीसी की एरोस्पेस फ़ोर्स के कमान्डर कहते नज़र आ रहे हैं कि बुधवार को सात या आठ अमरीकी विमान सीरिया और इराक़ पर निरंतर उड़ाने भर रहे थे और हमने इन विमानों पर नज़र रखी और बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित करने में सफलता प्राप्त की।
वीडियो में बताया गया है कि अमरीकी बेस से विमानों के उड़ने और उतरने तथा महत्वपूर्ण जानकारियां आईआरजीसी ने ड्रोन विमान द्वारा एकत्रित की।
वीडियो में बताया गया है कि आईआरजीसी के ड्रोन विमान ने सीरिया और इराक़ में अमरीकी गतिविधियों का आराम से वीडियो बनाया और समस्त जानकारियां एकत्रित कीं और अमरीकी सेना को इसकी भनक तक नहीं लगी।