समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने ईरान के सैनिक सिस्टम में अमेरिकियों की विनाशकारी कार्यवाहियों के संदर्भ में उनके दावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक समय अमेरिका और जायोनी शासन ईरान के कुछ सैन्य क्षेत्रों को आघात पहुंचाने के प्रयास में थे जिसे इस्लामी गणतंत्र ईरान ने होशियारी से निष्क्रिय बना दिया।
इसी प्रकार ब्रिगेडियर जनरल हाजी ज़ादे ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के जासूसी विमान में पैठ बनाकर आतंकवादी गुट दाइश और उसकी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर ली है।
उन्होंने कहा कि आईआरजीसी का नियंत्रण केन्द्र सीरिया और इराक में अमेरिका के जासूसी विमानों में दाइश और उससे संबंधित गतिविधियों पर नज़र रख सका।
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने बल देकर कहा कि ईरान ज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आत्म निर्भर हो चुका है और आज ईरान विमानों और वाहनों के कल पुर्ज़ों के निर्माण में ध्यान योग्य सफलता प्राप्त कर चुका है।