19 फ़रवरी 2019 - 14:01
आतंकियों के अपराधों को निरुत्तर नहीं रहने देंगेः गुप्तचर मंत्री

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि आईआरजीसी के बलों को शहीद करने की आतंकियों की आपराधिक कार्यवाही का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।

सैयद महमूद अलवी ने मंगलवार को, आईआरजीसी के शहीद होने वाले बलों को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इस बात पर बल देते हुए कि आतंकियों की यह कार्यवाही निरुत्तर नहीं रहेगी, कहा कि निश्चित रूप से इस बारे में कार्यक्रम तैयार होंगे और राष्ट्र की अपेक्षा भी यही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुरक्षा बलों के विभिन्न विभागों के बीच भरपूर सहयोग मौजूद है।

 

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बताया कि जब क्षण यह आतंकी कार्यवाही हुई थी उसी क्षण से ठोस जवाब देने के लिए उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में समीक्षाएं और कार्यवाहियां आरंभ हो गई थीं। ज्ञात रहे कि बुधवार 13 फ़रवरी को सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के ज़ाहेदान शहर के निकट एक आत्मघाती हमले में आईआरजीसी के 28 जवान शहीद हो गए थे।