16 फ़रवरी 2019 - 15:33
विश्वासघाती सरकारों को यह जान लेना चाहिए कि ईरान का धैर्य अब समाप्त होता जा रहा हैः ब्रिगेडियर जाफरी

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब इमारात, ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों को अशांति बनाने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के कमांडर ने कहा कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को अशांत बनाने के उद्देश्य से यूएई और सऊदी अरब, पाकिस्तान में पाई जाने वाली प्रष्ठभूमि से लाभ उठाते हुए ईरान के विरुद्ध षडयंत्र रच रहे हैं।  उन्होंने शनिवार को इस्फ़हार में सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में शहीद होने वाले जवानों के अंतिम संस्कार में भाग लेते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात जैसे कुछ पिछलग्गू देशों ने ईरान के दक्षिण पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने के उद्देश्य से 6 आत्मघाती हमलों की योजना बनाई थी जिनको निष्क्रिय कर दिया गया।

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपने इन शहीद जवानों के ख़ून का बदला लेने के लिए अपनी शैली में परिवर्तन करेगा।  उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सऊदी अरब और यूएई जैसी विश्वासघाती सरकारों को यह जान लेना चाहिए कि ईरान का धैर्य अब समाप्त होता जा रहा है।  ब्रिगेडियर जाफरी ने कहा कि इन देशों द्वारा गोपनीय ढंग से तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के समर्थन को ईरान अब सहन नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि 13 फ़रवरी की रात ईरान के सीमा सुरक्षाबलों के जवानों की बस पर ज़ाहेदान में आतंकवादी हमला किया गया था जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 27 जवान शहीद हो गए थे।  इस हमले में 13 अन्य जवान शहीद हुए थे।  इस हमले की ज़िम्मेदारी आतंकवादी गुट "जैशुज़्ज़ुल्म" ने ली थी।