विदेश मंत्रालय के इस बयान में कहा गया है कि हर प्रकार के वर्चस्व को नकारते हुए संसार के साथ सम्मानजनक एवं मैत्रीपूर्ण संबन्धों की स्थापना, इस्लामी क्रांति की रणनीति रही है। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संसार के देशों के साथ बिना किसी भेदभाव और हर प्रकार के वर्चस्व को नकारते हुए मैत्रीपूर्ण संबन्धों की स्थापना, ईरान की रणनीति रही है। यह एसी रणनीति है जो इस्लामी क्रांति की सफलता के आरंभ से चली आ रही है। बयान के अनुसार यह नीति आज भी जारी है जिसके प्रति ईरान कटिबद्ध है।
विदेश मंत्रालय के बयान केअनुसार स्वतंत्रता प्रभात एसे महान राष्ट्र के संकल्प का प्रतिबिंबन है जो अति प्राचीन संस्कृति एवं इतिहास का स्वामी है। ईरान का विदेश मंत्रालय अब भी इस्लामी क्रांति के सिद्धांतों पर कटिबद्ध है और रहेगा।