4 फ़रवरी 2019 - 17:45
यूएई में रहने वाले भारतीय रातों-रात बन रहे हैं करोड़पति, लेकिन कैसे?

कहते हैं ना जब ईश्वर किसी को देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऐसे ही संयुक्त अरब इमारात में रहने वाले भारतियों पर आए दिन क़िस्मत मेहरबान हो रही है और वे रातोंरात करोड़पति बने जा रहे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ संयुक्त अरब इमारात में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने 19,35,49,500 रुपए की लॉट्री जीती है। लॉट्री विजेताओं की टॉप 10 की लिस्ट में छह भारतीय शामिल हैं। बीते महीने शारजाह स्थित एक भारतीय प्रवासी अभिषेक काथेल ने दुबई की ड्यूटी फ्री लॉटरी में 10 लाख डॉलर की राशि जीती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक भारतीय प्रवासी ने अबूधाबी में रविवार को लॉटरी में एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर यानी 19,35,49,500 रुपए) की राशि जीती है। ख़लीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रशांत पंडाराथिल ने 4 जनवरी को ऑनलाइन टिकट ख़रीदा था, इसमें 100,000 दिरहम का दूसरा पुस्कार एक और भारतीय कुलदीप कुमार ने जीता। इससे पहले बीते महीने एक अन्य लकी ड्रा में दुबई स्थित सरथ पुरुषोत्तम को अबूधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1.5 करोड़ दिरहम का विजेता घोषित किया गया था।

गल्फ़ न्यूज़ की एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि एक 45 साल के भारतीय प्रवासी ने यहां पिछले साल 10 लाख डॉलर (36 लाख दिरहम यानी 7,31,65,000 रुपए) का जैकपॉट दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में जीता था। सौरभ डे पिछले छह सालों से दुबई में रह रहे हैं और यहां एक इंश्योरेंस कंपनी के विभाग प्रमुख के रूप में काम करते हैं, उन्होंने पहली बार लॉटरी का टिकट ख़रीदा था और पहली बार में ही उन्हें इतना बड़ा इनाम मिला था।