2 फ़रवरी 2019 - 18:58
अमरीका और यूरोप फिर आमने सामने, आईएनएफ़ से अमरीका के निकलने से यूरोप चिंतित

यूरोपीय अधिकारियों ने अमरीकी रवैये और नीतियों पर खेद प्रकट करते हुए आईएनएफ़ समझौते के बारे में मास्को और वाशिंग्टन के बीच वार्ता जारी रहने की आवश्यकता पर बल दिया है।

जर्मन चांस्लर एंगेला मर्केल ने आईएनएफ़ समझौते से निकल जाने के अमरीकी निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस समझौते को बचाने के लिए वार्ता जारी रहनी चाहिए।

फ़्रांस के विदेशमंत्रालय ने भी अपने एक बयान में आईएनएफ़ समझौते को स्थगित और फिर अगले छह महीने के लिए इस समझौते से निकल जाने की अमरीकी घोषणा पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि फ़्रांसीसी सरकार, रूस और अमरीका को अपने अपने दृष्टिकोणों पर पुनर्विचार के उद्देश् से उन्हें तैयार करने का प्रयास करेगी।

आस्ट्रिया की विदेशमंत्री ने भी वाइट हाऊस की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि आईएनएफ़ समझौते से अमरीका के निकलने का फ़ैसला खेदजनक है।

मरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फ़ोर्स अर्थात आईएनएफ़ संधि को भी स्थगित करने का एलान कर दिया है।

शीत युद्ध के दौरान हुई परमाणु हथियारों की  इस संधि   से अमरीका के बाहर निकलने को, परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया   के लिए  एक बड़ा झटका  बताया  जा रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप  आरोप लगाते रहे हैं  कि रूस आईएनएफ़ संधि का कई बार उल्लंघन कर चुका है।

यह संधि शनिवार से स्थगित हो जाएगी और छे महीने बाद अमरीका संधि से बाहर निकल जाएगा।