31 जनवरी 2019 - 13:57
अपने परमाणु हथियार की अनदेखी और रूस तथा चीन पर नज़र, वाह रे दोहरा मापदंड

अमरीका ने रूस और चीन पर हथियार नियंत्रण समझौते से अलग होने की अमरीकी धमकियों के बावजूद परमाणु योजनाओं से पूर्ण अवगत न कराने का आरोप लगाते हुए अधिक पारदर्शिता की मांग की है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्म्ड कंट्रोल विभाग की वरिष्ठ अधिकारी एंड्रिया थाम्सन ने कहा कि परमाणु हथियार अप्रयोग के समझौते में पारदर्शिता लाने के प्रयास के असमान परिणाम थे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने रिपोर्टिंग की शैली पर सहमति की थी किन्तु एक ओर अमरीका की रिपोर्ट और दूसरी ओर रूस और चीन की रिपोर्ट के बीच बहुत अधिक शून्य है।

एंड्रिया थामसन ने कहा कि मैं पारदर्शिता के महत्व पर और अधिक बल नहीं दे सकती। उनका कहना था कि हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम पारदर्शिता को कैसे बढ़ा सकते हैं ताकि अन्य देशों को परमाणु हथियार अप्रसार के अनुरू कार्यवाही के लिए एक बार फिर विश्वास दिलाया जा सके।

अमरीका की वरिष्ठ अधिकारी ने यह बयान परमाणु हथियार अप्रयास से संबंधित बीजिंग में जारी वार्ता के दौरान दिया। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघय की सुरक्षा परिषद के 5 स्थाई सदस्य देश रूस, चीन, फ़्रांस और ब्रिटेन के अधिकारी भी शामिल थे। यह बैठक पहली फ़रवरी तक जारी रहेगी।