समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस्लामी गणतंत्र ईरान को दुनिया की उन दस स्टील के उत्पादन करने वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है जो विश्व में सबसे अधिक इस्पात का उत्पादन करते हैं। इंडियन इकोनॉमिक टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (डब्ल्यूएसए) की हालिया रिपोर्ट में इस्लामी गणतंत्र ईरान, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया के साथ स्टील का उत्पादन करने वाले दुनिया के दस देशों की सूची शामिल हो गया है।
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 के दौरान, इस्लामी गणतंत्र ईरान 17.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ अब 25.8 लाख टन इस्पात का उत्पादन करने लगा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में अमरीका ने ईरान की लाइफ़ लाइन समझे जाने वाले तेल, ऊर्जा और जहाज़रानी के क्षेत्रों पर एकपक्षीय तरीक़े से प्रतिबंध लगाए थे, जिसके कारण ईरान का तेल निर्यात कई लाख बैरल कम हो गया था। हालांकि ईरान ग़ैर पेट्रोलियम पदार्थों विशेषकर इस्पात के निर्यात में विश्व के अन्य देशों को कड़ी टक्कर दे रहा है।