निकोलस मादूरू ने सीएनएन तुर्क से बात करते हुए कि वेनेज़ुएला मं संकट की समाप्ति के लिए चुनाव आयोजित नहीं होगे।
मादूरो ने फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों से अपील की है कि वह आठ दिन के भीतर चुनाव की अपनी शर्त छोड़ दें और वेनेज़ोएला के अपदस्थ संसद सभापति ख़्वान ग्वाइडो को देश के राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार न करें। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप, वेनेज़ुएला के बारे में अब भी ग़लती कर रहा है।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कट्टरपंथी सरकार ने वेनेज़ुएला को निशाना बना रखा है और उसने इस देश के राजनैतिक व सामाजिक जीवन को तबाह कर दिया है।
वेनेज़ोएला के अपदस्थ संसद सभापति ख़्वान ग्वाइडो ने गत बुधवार को ख़ुद को देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने तत्काल एक बयान जारी करके ग्वाइडो को वेनेज़ोएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यती भी दे दी। अमरीका ने कहा है कि वह वेनेज़ोएला में लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए हर प्रकार के आर्थिक और कूटनैतिक साधन प्रयोग करेगा।
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति को रूस, चीन, ईरान, तुर्की, क्यूबा, बोलीविया और मैक्सिको का समर्थन मिला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात की और उन्होंने अपने समर्थन का यक़ीन दिलाया। चीन ने अमरीका से कहा कि वह ख़ुद को वेनेज़ोएला के संकट से दूर रखे इस देश में हस्तक्षेप की कोशिश न करे।
वेनेज़ोएला के हालात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अमरीका, कैनेडा और फ़्रांस सहित अनेक पश्चिमी देश जो लोकतंत्र का ढकोसला करते नहीं थकते किसी भी देश में अपने स्वार्थों के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में एक क्षण के लिए भी नहीं हिचकचाते।