26 जनवरी 2019 - 18:02
दाइश के 7000 आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान में किया गया तैनात

ईरानी सेना के स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ सैंटर के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा है कि अमरीका, सऊदी अरब और यूएई ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के 7000 आतंकवादी भेजे हैं।

ईरानी सेना की उपलब्धियों पर तेहरान में आयोजित एक सम्मेलन में ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर ने कहा, सीरिया और इराक़ में पराजित होने के बाद, सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात और अमरीका तकफ़ीरी आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान में तैनात कर रहे हैं।

ईरानी कमांडर का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के 7000 आतंकवादियों को सऊदी अरब और इमारात के पैसे पर तैनात किया गया है।

सऊदी अरब पिछले कई वर्षों से दुनिया भर विशेषकर मध्यपूर्व में तकफ़ीरी आतंकवाद के विस्तार के लिए पैट्रो डॉलर पानी की तरह बहाता रहा है।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट की पराजय के बावजूद, इसके बचे खुचे तत्व अब भी सक्रिय हैं और दियाला प्रांत में आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम दे रहे हैं।

हालांकि ईरानी जनरल का कहना था कि ईरानी सेना अपनी पूर्वी सीमा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अगर ईरान के ख़िलाफ़ किसी तरह की कोई कार्यवाही की गई तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।