23 जनवरी 2019 - 17:24
ट्वीटर पर ईरान को निशाना बनाकर बुरी तरह फंसा इस्राईल, यूज़र्स ने ज़ायोनियों को सिखाया पाठ

अवैध शासन इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ईरान पर टिप्पणी करके बुरी तरह फंस गए। नेतनयाहू ने सोमवार को सीरिया में ईरानी लक्ष्यों पर हमला करने का दावा किया और उसी दिन इस्राईली सेना के आफ़िशियल एकाउंट से ईरान को एक संदेश भेजा गया जिसके जवाब में उपभोक्ताओं ने इस्राईल पर मीम्ज़ की बौछार कर दी।

बीबीसी के अनुसार इस्राईली डिफ़ेन्स फ़ोर्स या आईडीएफ़ ने अपनी ट्वीट में एक मानचित्र दिखाया जिस पर एक तीर का निशान सीरिया की ओर था और उस पर लिखा था ईरान जहां है, और इसके साथ ही कई तीर ईरान के मानचित्र पर लगे हुए थे जिन पर लिखा था जहां ईरान को होना चाहिए।

इस मानचित्र के साथ यह लिखा गया था कि ईरान, लगता है तुम भटक गए हो, यह लो!

विदित रूप से तो यह प्रतीत होता है कि जैसे किसी ने यह संदेश मोबाइल पर डूडल करके अपने भटके हुए साथी को वाट्सएप किया है ताकि वह अपने सही गंतव्य तक पहुंच सके लेकिन दरअस्ल यह एक चेतावनी देने की कोशिश थी कि ईरान सीरिया से बाहर निकल जाए।

ईरान बार बार कह चुका है कि उसके सैनिक सीरिया में नही हैं, बल्कि उसके सैन्य सलाहकार सीरिया की सरकारी दावत पर वहां मौजूद हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस्राईली सेना को यह अंदाज़ा नहीं था कि उसने यह हरकत करके सोशल मीडिया पर युद्ध का बिगुल बजा दिया है और अपनी गरदन बुरी तरह फंसा ली है। इस्राईल ने ख़ुद को मीम्ज़ की जंग में उलझा पलिया।

जान ब्राउन नाम के एक उपभोक्ता ने जवाब में एक मानचित्र पेश किया जसिमें इस्राईली सेना की नक़ल उतारते हुए कई तीर फ़िलिस्तीन के नक़्शे की ओर बनाकर यह समझाया कि इस्राईल ग़ैर क़ानूनी रूप से यहां मौजूद है।

इब्राहीम नाम के एक यूज़र ने एक मानचित्र बनाया में जिसमें बहुत से तीर यूरोप की ओर थे और उन पर लिखा था इस्राईली कहां से आए और एक तीर फ़िलिस्तीन के मानचित्र की ओर था और उस पर लिखा था कि वह जहां से आने का दावा करते हैं।

एक अन्य यूज़र ने अमरीका को निशाना बनाया। इस यूज़र के नक़्शे में एक तीर अमरीका की ओर लगा हुआ है और उस पर लिखा है अमरीका को कहां होना चाहिए और ढेर सारे तीर अंधाधुंध दुनिया के नक़्शे पर इधर उधर बिखरे हुए हैं जिन पर लिखा हुआ है कि अमरीका जहां है।