यह प्रदर्शन बुधवार को हुआ जिसमें आईआरआईबी की वर्ल्ड सर्विस के डायरेक्टर पैमान जिबिल्ली ने भी भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने मरज़िया हाशेमी की रिहाई के लिए नारे लगाए जिन्हें अमरीका में मैटेरियल विटनरेस के रूप में गिरफ़तार किया गया है।
आगामी 25 जनवरी को दुनिया के 24 शहरों में मरज़िया हाशेमी गिरफ़तारी की निंदा और उनकी तत्काल रिहाई की मांग के लिए प्रदर्शन होंगे।
राष्ट्र संघ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान प्रेस टीवी को इंटरव्यू देते हुए पैमान जिबिल्ली ने कहा कि हाशेमी की अकारण गिरफ़तारी के बाद उनके साथ जो बर्ताव किया गया है अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमें अब तक कोई जानकारी नहीं है कि मरज़िया हाशेमी को क्यों गिरफ़तार किया गया है। बस हमें इतना पता है कि उनको अकारण ही गिरफ़तार करके बहुत बुरी स्थिति में जेल में रखा गया है।