पोम्पियो ने ट्वीट करके ईरान के ख़िलफ़ अपने घिसे-पिटे आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि तेहरान को चाहिए कि वह लोगों का अपहरण करना बंद करे।
इससे पहले भी अमरीकी विदेश मंत्री और दूसरे अधिकारियों ने ईरानी जेलों में जासूसी के आरोपों में बंद अमरीकी जासूसों को रिहा करने की मांग की थी।
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने अमरीकी अधिकारियों के इस प्रकार के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमरीकी अधिकारी धमकियां देकर दूसरे देशों के लोगों को प्रताड़ित करना चाहते हैं।