विभिन्न संगठनों और पत्रकार संघ ने बयान जारी करके इस प्रदर्शन का आहवान किया है जबकि अन्य कई संगठनों ने प्रदर्शन में भाग लेने पर तत्परता प्रकट की है।
प्रेस टीवी ने भी सभी पत्रकारों , मीडियो कर्मियों और छात्रों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह प्रदर्शन में भाग लेकर मर्ज़िया हाशमी की गिरफ्तारी और उन्हें जेल में डाले जाने की आलोचना करें।
प्रेस टीवी ने बताया है कि यह प्रदर्शन बुधवार को सुबह आयोजित होगा।
अमरीकी पुलिस ने प्रेस टीवी की रिपोर्टर मर्ज़िया हाशमी को गत 13 जनवरी उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने परिजनों से मिलने अमरीका गयी थीं।