पाकिस्तान से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र और वेबसाइट एक्सप्रेस ने हेड लाइन लगाई कि अमरीका में ताज़ा मुस्लिम ईरानी पत्रकार को गिरफ़्तार कर लिया गया। ईरान के अंग्रेजी चैनल के लिए काम करने वाली महिला एंकर परसन मरज़िया हाशमी को अमरीकी हवाई अड्डे से एफ़बीआई ने गिरफ़्तार कर लिया।

पाकिस्तान से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र डॉन की हेड लाइन थी कि ईरानी मीडिया से जुड़ी अमरीकी महिला पत्रकार को अज्ञात कारणों के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया।

भारतीय वेबसाइट यूएनआई ने अपनी हेड लाइन में लिखा कि ईरानी टीवी एंककर अज्ञात कारणों से अमरीका में गिरफ़्तार। यह वेबसाइट लिखती है कि ईरानी टेलीवीजन एंकर और पत्रकार मरज़िया हाशमी अमरीका में गिरफ़्तार कर ली गयीं। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि मरज़िया हाशमी को अमरीका में किस आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

भारत से ही प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र इन्क़ेलाब ने हेड लाइन लगाई कि अमरीका में ईरानी प्रेस से जुड़ी महिला टीवी एंकर गिरफ़्तार। समाचार पत्र लिखता है कि अमरीकी पुलिस ने ईरान के अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल प्रेस टीवी से जुड़ी ताज़ा मुस्लिम महिला, अमरीकी रिपोर्टर मरज़िया हाशमी को अज्ञात कारणों पर गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है।