16 जनवरी 2019 - 13:01
ईरान की जेनेटिक्स में क्षेत्र में पहली पोज़ीशन

आईएसएसीएल के सचिव ने जेनेटिक्स में ईरान की प्रगति की ओर संकेत करते हुए कहा है कि ईरान जेनेटिक्स में क्षेत्र में पहले स्थान पर है।

सैयद मोहम्मद अकरमी ने बुधवार को तेहरान में  आईएसएसीएल  की पंद्रहवे सम्मेलन के उद्धाटन के अवसर पर कहा कि ईरान , जेनेटिक्स में तुर्की से आगे निकल गया है और इस तरह से अब वह क्षेत्र में पहले स्थान पर है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ईरान की 17 यूनिवर्सिटियों में जेनेटिक्स चिकित्सा में पीएचडी की डिग्री दी जाती है और इस्लामी गणतंत्र ईरान इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है। 

सैयद मोहम्मद अकरमी ने आईएसएसीएल सम्मेलन के आयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ग्यारह सौ से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं और 750 आलेख  भी सम्मेलन में पेश किये जाएंगे। 

आईएसएसीएल का पंद्रहवा सम्मेलन, बुधवार को तेहरान में आरंभ हुआ है जो शुक्रवार तक जारी रहेगा।