15 जनवरी 2019 - 17:25
हश्दुश्शाबी ने इराक़ में अमरीकी सैनिकों की जासूसी की कोशिश को नाकाम बना दिया

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के एक कमांडर ने कहा है कि उनके बलों ने इराक़-सीरिया सीमा पर अमरीकी सैनिकों की जासूसी की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

हश्दुश्शाबी के ऑप्रेशनल कमांडर क़ासिम मुसलेह का कहना था कि अमरीकी सैनिक सीमा पर हश्दुश्शाबी की संख्या और हथियारों के बारे में जानकारियां जुटाना चाहते थे।

मुसलेह ने बताया कि इस प्रकार की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियां करके अमरीकी सैनिक इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे हैं।

इससे पहले हश्दुश्शाबी के उप कमांडर अबू मेहदी अल-मोहंदिस ने कहा था कि अमरीकी सैनिकों की गतिविधियों पर नज़र रखने की ज़रूरत है, अमरीका आतंकवादियों का समर्थन करता रहा है।