15 जनवरी 2019 - 17:20
शट डाऊन जारी, वाइट हाऊस में दावत पर फ़ास्ट फ़ूड पेश, बिल ट्रम्प ने अदा किया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने वाइट हाऊस के दौरे पर आने वाली फ़ुटबाल टीम के लिए व्यक्तिगत रूप से विशेष अमरीकी बरगर और पीत्ज़ा का आर्डर दिया।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार के शट डाऊन की वजह से प्रभावितों में वाइट हाऊस का कर्मीदल भी शामिल है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि शटडाऊन की वजह से हम बाहर गये और अमरीकन फ़ास्ट फ़ूड आर्डर किया जिसकी अदाएगी भी मैंने की।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने विश्वविद्यालय की फ़ुटबाल टीम क्लेमसन टाइगर्स को नेश्नल चैपियंन शिप जीतने पर दावत दी थी।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने न्यू आरलियंस से वाइट हाऊस वापस आने के बाद कहा कि मेरा मानना है कि उन्होंने इसे हमारी ओर से दी जाने वाली किसी चीज़ से अधिक पसंद किया होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे पास पीत्ज़ा हैं, 3 सौ हैमबर्गर्ज़, बहुत अधिक फ़्रैंच फ़्राइज़ और हमारे मनपसंद खाने हैं, मैं देखना चाहता हूं कि जब हम यहां से वापस जाएं तो क्या बचता है, मेरा ख़्याल है कि कुछ अधिक बाक़ी नहीं बचेगा।

ज्ञात रहे कि कांग्रेस ने अमरीकी राष्ट्रपति की मांग पर दीवार निर्माण के लिए 5 अरब 70 करोड़ डालर फ़ड्ज़ दिए जाने से इनकार कर दिया था जिसके बदले में डोनल्ड ट्रम्प ने सरकारी संस्थाओं के लिए पेश किए जाने वाले बजट पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया था जिसके कारण अमरीकी सरकार के 8 लाख कर्मी प्रभावित हो रहे हैं।